Varanasi News: संस्कृत विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में शास्त्री, आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा इसी महीने के अंतिम सप्ताह से कराई जाएगी। परीक्षा से पहले प्राचार्य तैयारियों की रिपोर्ट देंगे।
संपूर्णानंद संस्कृत विवि से संबद्ध देशभर में बने महाविद्यालयों में शास्त्री, आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा इसी महीने के अंतिम सप्ताह से कराई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी के साथ-साथ देश के 11 राज्यों के कॉलेजों के प्राचार्यों से परीक्षा से पहले तैयारियों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए विवि में 8 और 9 मई को ऑनलाइन समीक्षा बैठक होगी। इसमें अंतिम दिन यूपी के बाहर के राज्यों के प्राचार्यों को बैठक में शामिल होने को कहा गया है।
विवि में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा के 2026 वर्षीय परीक्षा के साथ ही शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर और आचार्य द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
परीक्षा से पहले सभी प्राचार्यो के साथ परीक्षा नियंत्रक की ऑनलाइन बैठक होगी। इसमें 8 मई को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक और 9 मई को 11.30 से 12 बजे तक बैठक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पहले दिन वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, के कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक होगी।