Varanasi News: पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलासनाथन मंगलवार को वाराणसी दौरे पर आए। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व मां अन्नपूर्णा दरबार में दर्शन- पूजन किए।
पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलासनाथन मंगलवार को आध्यात्मिक दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।
विज्ञापन
उपराज्यपाल सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया। उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर लोक-कल्याण की कामना की।
बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद के. कैलाशनाथन माता अन्नपूर्णा के दरबार भी पहुंचे। यहां उन्होंने मां के दर्शन किए और अपनी हाजिरी लगाई। मंदिर के महंत और पुजारियों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।