जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को निर्माणाधीन 220/33 केवी जीआईएस उपकेंद्र, कैंट चौकाघाट और संबंधित लाइनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बिजली विभाग व कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि उपकेंद्र की क्षमता 2 गुने 60 एमवीए है। डिजाइन का कार्य पूरा हो गया हैं। बाउंड्रीवॉल का निर्माण 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 33केवी जीआईएस बिल्डिंग की पाइलिंग का कार्य पूरा कराया जा चुका है। वर्तमान में 33 केवी जीआईएस बिल्डिंग की पाइलिंग कैप का 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उपकेंद्र के निर्माण के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र वाराणसी उत्तरी और दक्षिणी की विद्युत आपूर्ति और उपलब्धता में गुणात्मक सुधार होगा।