फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर बोले: भाजपा में सबसे अधिक गुंडे-माफिया, बीजेपी के साथ बृजेश सिंह तो हम भी मुख्तार अंसारी के साथ  

Tue, 08 Feb 2022 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए। 
Register For Event
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। अपने कार्यालय पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक गुंडे-माफिया भाजपा में हैं। भाजपा को आरोप लगाने से पहले खुद के अंदर झांकना चाहिए। भाजपा के साथ बृजेश सिंह हैं तो हम मुख्तार अंसारी के साथ हैं।

विज्ञापन


मुख्तार पर द्वेषपूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। मुख्तार एक बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे, उन्हें कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में दो लड़कों से सावधान रहने को कहा है।

सीएम योगी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बाद तीसरे ओमप्रकाश को भूल गए हैं, जो परमाणु बम है। आने वाले 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें