नवरात्र में आज से अमर उजाला महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर शहर भर में कई कार्यक्रमों की शृंखला शुरू कर रहा है। 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इन आयोजनों में संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता सत्र, रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही महिलाओं के लिए लाइसेंस बनवाए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में शहर की सामाजिक संस्थाओं के साथ जिले के अफसर और जनप्रतिनिधि और प्रोफेसर शामिल होंगे। भजन संध्या और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाली छात्राओं और कलाकारों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा शहर में सजाए गए दुर्गा पंडालों में सर्वश्रेष्ठ पंडालों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी या उनमें हिस्सा लेने के लिए मोबाइल नंबर 8887863180 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें; UP News: जमीन बेची, कर्ज लिया... पांच लाख पाउंड के चक्कर में शिक्षक ने गंवाए डेढ़ करोड़ रुपये, ऐसे हुई ठगी