रामनगर की पेयजल योजना दिसंबर 2026 तक तैयार होगी। कहा कि जल निगम के कार्यों की तत्काल निविदा प्रक्रिया शुरू कर दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाए। बैठक में भेलूपुर में 17.5 एकड़ भूमि पर पार्क और पार्किंग प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हुई, जिसे 14 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
बेनियाबाग, पेट्रोल पंप और शिवपुर कांजी हाउस में बनने वाले कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हो रही देरी पर भी मेयर ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी कार्यों के लिए पूरी तैयारी रखी जाए और विलंब की गुंजाइश न छोड़ी जाए। चितईपुर में नगर निगम की खाली जमीन पर जनोपयोगी प्रोजेक्ट बनाने और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए उन्होंने म्युनिसिपल बॉन्ड के तहत होने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात करने का आदेश दिया।
सीएम ग्रिड के कार्य को कराएं पूरा
मेयर ने सीएम ग्रिड के कार्यों को समय पर पूरा करने और भिटकुरी कान्हा गोशाला निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए जरूरत पड़ने पर मैन पावर और संसाधन बढ़ाए जाएं, लेकिन काम में देरी और गुणवत्ता में कमी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।