फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बनारस स्वर्ण कला केंद्र में आग, भेलूपुर और चेतगंज केंद्र की 5 गाड़ियों ने बुझाई; तीन घंटे मशक्कत

Sat, 10 Oct 2026 09:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रथयात्रा-महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र में शनिवार सुबह 5:35 बजे भीषण आग लग गई। भेलूपुर और चेतगंज से पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में फॉल्स सीलिंग और फर्नीचर जले। समय रहते आग बुझने से सोने-चांदी के स्ट्रांग रूम और साड़ियों के शोरूम को बचा लिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर बनारस स्वर्ण कला केंद्र शोरूम में शनिवार तड़के आग लग गई। अग्निशमन दल ने पांच गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शीशे तोड़ने में चार दमकल कर्मी चोटिल हो गए। उनकी उंगली कट गई। भेलूपुर पुलिस ने भी छानबीन की। 

विज्ञापन





प्रिंस जायसवाल का आभूषण और साड़ी का बनारस स्वर्ण कला केंद्र के नाम से शोरूम है। सबसे ऊपरी मंजिल पर परिवार भी रहता है। भोर में ऊपरी मंजिल से अचानक धुआं उठने लगा। परिजनों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह 5.35 बजे अग्निशमन केंद्र भेलूपुर को आग की सूचना मिली। केंद्र से दो और चेतगंज अग्निशमन केंद्र से तीन दमकल वाहन उपकरणों के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि भूतल पर कुछ शटर बंद थे, जिस कारण ताले काटने की जरूरत पड़ी। चेतगंज केंद्र से बहु आपदा प्रतिक्रिया वाहन मंगवाया गया और शटर के ताले काटे गए। भूतल पर फॉल सीलिंग, फर्नीचर, घड़ियां और सोने-चांदी का स्ट्रांग रूम था। आग की जद में आने से केवल फर्नीचर और फॉल सीलिंग जले। स्ट्रांग रूम को समय रहते आग से बचा लिया गया।

Trending Videos

भूतल पर भारी धुआं भर गया था। धुएं के कारण आंच प्रथम तल पर साड़ियों के शोरूम तक पहुंच गई थी। अग्निशमन कर्मी ने पोर्टेबल सीढ़ी और श्वसन उपकरण का उपयोग कर ऊपरी तल पर पहुंचे और कांच की दीवारें तोड़ीं। इससे जमा हुआ धुआं बाहर निकला और प्रभावी ढंग से कूलिंग की जा सकी। सुबह 8.35 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यदि आग फैल जाती तो भारी जान-माल की क्षति हो सकती थी।
विज्ञापन

तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। शोरूम की क्षति हुई है। - आनंद सिंह राजपूत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें