फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह: बैंड-बाजे से साथ गूंजे मंगल गीत, 170 जोड़ों की हुई शादी; पहले अंगूठा लगाया फिर निभाई गईं रस्में

Fri, 28 Nov 2025 05:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर इस बार काफी सख्ती बरती गई। युवक-युवतियों के ऊंगलियों के निशान लगाकर दोनों के फोटो भी मिलाए गए। उन्हें आशीर्वाद देने के लिए भाजपा के नेता और अधिकारी माैजूद रहे।
Register For Event
विज्ञापन
शादी के बाद युवक-युवती को उपहार भेंट करतीं पूनम माैर्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बैंड-बाजे और शहनाई की मंगल धुन के बीच 170 जोड़े एक-दूजे के हुए। दांपत्य की डोर में बंधने से पहले सभी जोड़ों ने पहले अंगूठा लगाया। फिर उनके चेहरे का मिलान हुआ। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। आराजीलाइन, चोलापुर और सेवापुरी ब्लाॅकों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 170 जोड़ों का विवाह हुआ। 

विज्ञापन


इसमें तीनों ब्लाॅक में तीन जोड़ों का निकाह हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दूबे ने बताया कि शादी में एक लाख रुपये प्रति जोड़े पर खर्च हुए हैं। वधू के खाते में 60 हजार रुपये भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें पायल, बिछिया, डिनर सेट सहित 24 गृहस्थी के सामान दिए गए। शादी के पहले उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

घराती-बराती में उल्लास, जोड़े मंत्रों संग लिए फेरे
सेवापुरी के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मंडप में बनी वेदियों के समक्ष 60 जोड़ों की पक्तियां दिव्यता की अनुभूति करा रही थीं। शहनाई की मंगल धुन के बीच वैदिक ब्राह्मणों ने विवाह की सभी रस्में पूरी कराई। एक जोड़े का निकाह हुआ। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, बीडीओ राजेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

वहीं, चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय में हर तरफ उल्लास बिखर रहा था। बरात के प्रबंध में सरकारी मुलाजिम डटे हुए थे। यहां पर 58 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। सभी को विधायक त्रिभुवन राम ने उपहार देकर आशीर्वाद दिया। ऐसे ही राजातालाब के आराजीलाइन ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह के लिए 50 जोड़े पहुंचे थे।

वैदिक ब्राह्मण मंत्रों से एक-एक रस्म पूरी करा रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल, अपना दल के नेता डॉ. महेंद्र पटेल, बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव विवाह के साक्षी बने और उन्हें आशीर्वाद दिया। यहां एक मुस्लिम और एक दिव्यांग जोड़े की भी शादी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें