मनीष हत्याकांड: परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
तालिबानी मानसिकता के लोगों का प्रदेश बन गया है क्या
क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह बीरू ने कहा कि जघन्य तरीके से हत्या की गई। आंखें निकाल ली गईं। सिर, चेस्ट, पसली, हाथ-पैर की हड्डियां तोड़ दी गईं। ऐसा लग रहा है कि तालिबानी मानसिकता के लोगों की सरकार है क्या या प्रदेश है। कहते हैं कि ठाकुरों की सरकार है और सबसे अधिक ठाकुरों की हत्या हो रही है। राजनीति के नाम पर जाति एंगल देकर आरोपियों को बचाया जा रहा है। जांच होनी चाहिए। आरोपियों का एनकाउंटर होना ही चाहिए। परिवार की भी यही मांग है।