फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर बचाने में चली गई जान: 50 मीटर तक लुढ़क कर पेड़ से टकराया युवक, तड़पकर मौत; घर से ससुराल जा रहा था

Sat, 15 Aug 2026 11:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: दरनखांड़ के पास शुक्रवार रात जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुसम्हा निवासी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से पत्नी, मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Register For Event
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दरनखांड़ के पास शुक्रवार रात अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजकुमार (30) पुत्र स्व. बद्रीनाथ निवासी कुसम्हा, थाना म्योरपुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, राजकुमार शुक्रवार रात अपने घर से ससुराल करकच्छी निवासी घूरनराम के यहां जाने के लिए बाइक से निकले थे। दरनखांड़ के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया।

जानवर को बचाने के प्रयास में राजकुमार बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजकुमार बाइक से सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी एंबुलेंस और बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

राजकुमार के शव के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। बड़े पिता गौरीशंकर ने बताया कि राजकुमार अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे की खबर से मां मोईली देवी और पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के पहुंचने के बाद अस्पताल परिसर में मातम छा गया।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे की सूचना तत्काल परिजनों को दे दी गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें