फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर: सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन, 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान

Fri, 21 Aug 2026 12:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। 
Register For Event
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 19 दिनों में 53 लाख 69 हजार 634 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के प्रयास से श्रद्धालुओं द्वारा सुगमता से जलाभिषेक संपन्न हुआ।  

विज्ञापन


सावन के प्रत्येक सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में औसतन 5.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इन दिनों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। 

सावन के शेष बचे 9 दिनों में यह आंकड़ा 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसमें पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें