फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बीएचयू में बनेगा काशी का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक, खेलो इंडिया स्कीम के तहत होगा निर्माण

Wed, 25 Feb 2026 03:56 PM IST
प्रगति चंद नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में काशी का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। इस पर बीएचयू और बीएचयू साई सेंटर के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इसका निर्माण खेलो इंडिया स्कीम के तहत होगा। 
Register For Event
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X(@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर एथलेटिक्स के लिए जिले का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनने वाले इस मैदान पर ओलंपियन तैयार होंगे। इस आठ लेन के एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण खेलो इंडिया स्कीम के तहत होगा। 

विज्ञापन


इस पर बीएचयू और बीएचयू साई सेंटर के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। अभी खिलाड़ी लालपुर और सिगरा स्टेडियम में सिथेंटिक ट्रैक पर अभ्यास करते हैं। विवि प्रशासन और खेलो इंडिया के अधिकारियों ने इस पर सहमति जताई। 

विवि प्रशासन की ओर से इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। यहां ट्रैक बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। डीपीआर बनाने के बाद इसे खेलों इंडिया दिल्ली को भेजा जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था तय करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। यहां खिलाड़ियों के लिए फिजियो रूम, जिम और चेंजिंग रूम भी बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें