फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पूरा करने के निर्देश, तिरंगा यात्रा की रणनीति बनी

विज्ञापन
*बागेश्वरी मंडल के आगामी होंने वाले तिरंगा यात्रा की तैयारी कार्यशाला एवं महानगर के सभी मंडलो
विज्ञापन
भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में बागेश्वरी मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक और आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला हुई। मंडल प्रभारी एवं पूर्व महानगर महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अधिक है। उन्होंने कहा कि मासिक बैठकें संगठन के लंबित कार्यों को पूरा करने और कमियों को दूर करने का प्रभावी माध्यम हैं। शक्ति केंद्र जितने मजबूत होंगे, संगठन उतना ही सशक्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से अनिवार्य रूप से जुड़ने का आह्वान किया। जिन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा नहीं हुआ है, उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पन्ना प्रमुखों से नियमित संपर्क बनाए रखने और शक्ति केंद्रों पर लगातार बैठकें आयोजित करने पर बल दिया। मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अपने मोबाइल के माध्यम से जल्द पूरा करने की अपील की। बैठक में सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, विभव सिंह, कांति दीक्षित, प्रमील पांडेय, योगेश वर्मा, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सत्यप्रकाश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें