पूर्वाेत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को मंडल कार्यालय में बने विद्युत (परिचालन) कार्यालय का उद्घाटन किया। डीआरएम ने कहा कि नए कार्यकाल के शुरू होने से विद्युत विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ ही रेल सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक वर्मा ने बताया कि यह कार्यालय विद्युत रख-रखाव, ऊर्जा प्रबंधन तथा नई तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन में सहायता मिलेगी।