फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विश्व को बाबा से जोड़ने के साथ देश का पहला 'हब एंड स्पोक' काशी से शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 25 Jun 2026 09:51 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा की शुरुआत हुई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यहां की हवा, पानी, धरती और मिट्टी के हर कण में शंकर की शक्ति नजर आती है। यह हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 
Register For Event
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि हब एंड स्पोक सुविधा की शुरुआत वाराणसी एयरपोर्ट से होना ऐतिहासिक है। विश्व को बाबा विश्वनाथ से जोड़ने के साथ वाराणसी से देश का पहला हब एंड स्पोक शुरू हो रहा है। इस सुविधा के तहत वाराणसी एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए री-चेकिंग की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू की गई इस सुविधा के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि अगले छह हफ्ते में छह एयरपोर्ट पर हब एंड स्पोक की शुरुआत की जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी एशिया के अलावा यूरोप के 17 देशों के लिए वाराणसी से आने वाले समय में उड़ानें शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; किशोरियों के गर्भपात का मामला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तलब की रिपोर्ट, दो अस्पताल सील; जांच के दिए निर्देश

एअर इंडिया की ओर से शुरू की गई देश की पहली हब एंड स्पोक सुविधा का पहले दिन बृहस्पतिवार को 26 यात्रियों ने लाभ उठाया। इसमें तीन विदेशी भी शामिल थे। केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथों से चार यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल में जिस तरह देश का विकास हुआ, अब तक नहीं हुआ था। 2014 में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे जो अब बढ़ कर 200 से ज्यादा हो गए हैं। यात्रियों की संख्या डबल हो गई है। 
 

देश भर में 36 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, जहां से दुनिया भर के लिए उड़ानें हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी यात्रियों की मांग थी वहां से ऐसी कनेक्टिविटी हो। इसे देखते हुए ही वाराणसी एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि अगले साल तक इस एयरपोर्ट की क्षमता 10 मिलियन यात्री प्रति वर्ष हो जाएगी। 

उड़ान मुहिम को अगले 10 साल तक बढ़ाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत हर हर महादेव के उद्घोष से हुई। इसके बाद वंदे मातरम्... गीत गाया गया। गंगा आरती की थीम पर पांच अर्चकों ने शिव आरती की। इसके बाद सुबह 7:52 बजे केंद्रीय मंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर हब एंड स्पोक सेवा की शुरुआत की। इसके तहत, छोटे शहरों (स्पोक) के यात्रियों का इमीग्रेशन और बैगेज चेक-इन उनके मूल शहर (जैसे वाराणसी) में ही हो जाएगा और उन्हें बड़े हब एयरपोर्ट (जैसे दिल्ली) पर दोबारा जांच नहीं करानी पड़ती।

इन यात्रियों को केंद्रीय मंत्री ने दिया बोर्डिंग पास
केंद्रीय मंत्री ने यात्री स्वप्निल गर्ग, स्मृति आनंद, सुमित जयकोडी और आलमगीर अहमद को बोर्डिंग पास दिए। इस दौरान एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि ग्लोबल एविएशन में भारत एक बड़ी ताकत है, फिर भी दशकों से विदेश जाने वाले ज्यादातर भारतीय यात्रियों को आराम और सुविधा से समझौता कर विदेशी ट्रांजिट पॉइंट्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए एअर इंडिया की ‘ईजी कनेक्ट’ फ्लाइट्स शुरू की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ कर सुनाया। इस मौके पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पुनीत कंसल, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता, सीआईएसएफ कमांडेंट सुचिता सिंह, एअर इंडिया के गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हेड पी बालाजी, एअर इंडिया के स्टेशन हेड आतिफ इदरीस समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
केंद्रीय मंत्री ने घोषणा कर कहा कि उड़ान मुहिम के तहत आने वाले 10 साल में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड बनाए जाएंगे। उड़ान सेवा पर आगामी 10 साल में 2900 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ आय भी बढ़ेगी।
 
पहले दिन एआई 111 विमान से सुविधा के तहत लंदन गए यात्री
हब एंड स्पोक सेवा के पहले दिन एआई 111 विमान से 180 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसमें 26 यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिला। वाराणसी एयरपोर्ट पर ही इनकी इमिग्रेशन और चेक इन प्रक्रिया सब पूरी कर ली गई। दिल्ली में जिस टर्मिनल पर यह विमान उतरा उसी टर्मिनल से इन यात्रियों को लंदन की फ्लाइट से रवाना किया गया।
विज्ञापन

असम के तेजपुर की लीची इटली और बिहार की सिंगापुर व दुबई भेजी गई
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नागरिक उड्डयन में बढ़ोतरी होने के कारण आयात-निर्यात भी बढ़ा है। कुछ दिनों पहले ही असम के तेजपुर की लीची विमान से इटली भेजी गई। बिहार से भी लीची सिंगापुर और दुबई भेजी गई।
 
इंडिगो भी जल्द शुरू करेगा हब एंड स्पोक सुविधा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हब एंड स्पोक की शुरुआत जल्द ही इंडिगो भी करने जा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई शुरुआत से 6 देशों जिसमें दुबई, जेद्दा, लंदन, फुकेट, रियाद, कोलंबो और काठमांडू के लिए यात्रियों ने उड़ान भरी हैं। चार घंटे के भीतर 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान की सेवा होगी। उन्हाेंने बताया कि 11 और शहरों अहमदाबाद, अमृतसर, चेन्नई, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पटना, वडोदरा, विशाखापटनम में भी इस सेवा की शुरूआत जल्द होगी।
 
नए साल में प्रधानमंत्री करेंगे टर्मिनल भवन का लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिफॉर्म, परफाॅर्म, ट्रांसफाॅर्म और इन्फाॅर्म मंत्र से ही सीख लेकर ही काम कर रहे हैं। इसी के तहत एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य जिसे पूरा करने का लक्ष्य 13 महीने का है, उसे हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें