Varanasi News: वाराणसी में डॉ. एनपी सिंह नए सीएमओ बने। साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस की भी तैनाती हुई। वर्तमान में सीएमओ पद पर तैनात डॉ. मुकेश कुमार की तैनाती कहां हुई है, इसका कोई जिक्र आदेश में नहीं है।
वाराणसी में दो महीने में ही सीएमओ को बदल दिया गया है। अब मिर्जापुर मंडल में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य के पद पर तैनात रहे डॉ. एनपी सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर में भी सीएमएस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में सीएमओ पद पर तैनात डॉ. मुकेश कुमार की तैनाती कहां हुई है, इसका कोई जिक्र आदेश में नहीं है।
इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र को यहीं का सीएमएस और लाल वहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रबीर रंजन को रामनगर का सीएमएस बनाया गया है।