हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डेटा संरक्षण कानून के बारे में बताया गया। बतौर मुख्य वक्ता वीएसएसडी कॉलेज कानपुर में विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अजय भूपेंद्र जायसवाल ने डेटा की अवधारणा और इसका विकास, डेटा संबंधी अधिकार की वैधानिकता के बारे में बताया। इसके संरक्षण पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए वैधानिक प्रयास पर चर्चा हुई। गोष्ठी के संयोजक डॉ. ओम शर्मा ने कहा कि डेटा सुरक्षा कानून व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने, उसके उचित उपयोग को सुनिश्चित करने का ढ़ांचा प्रदान करता है। संचालन डाॅ. रमेश कुमार, धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. ओम शर्मा ने किया। इस दौरान प्रो. वंदना पांडेय, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. रामाशीष, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. विवेक कुमार रहे।