पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर-सिंधोरा मार्ग का भी चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। 13.9 किलोमीटर लंबे इस कार्य पर करीब 3762.26 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। बड़ागांव ब्लॉक के साधोगंज-भीटी-दादूपुर-महिमापुर होते हुए चौरहटापुर तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। 9.6 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 2434.78 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे गांवों के बीच आवागमन तेज होगा और स्कूली बच्चों व मरीजों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा मंगारी से कर्मी गांव तक नए मार्ग का निर्माण, रमना-नरोटमपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सेवापुरी क्षेत्र में ज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शामिल है। ज्ञानपुर नहर पटरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैकल्पिक संपर्क मार्ग मिलेगा और बारिश के दौरान आवागमन की समस्या कम होगी।