फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

Wed, 08 Jul 2026 01:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mirzapur News: सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन- पूजन के बाद विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की स्टालों को देखा। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  
Register For Event
विज्ञापन
मिर्जापुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर 40 मिनट देरी से 12 बजकर 15 मिनट पर मोतीझील मार्ग पर बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरे। यहां जनप्रतिनिधियों द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम हेलीपैड से कार द्वारा सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचे। 

विज्ञापन


सीएम योगी गणेश द्वार से मां विंध्यवासिनी देवी माता के गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन- पूजन कर मंदिर प्रांगण से बाहर निकल आए। इसके बाद सीएम योगी ने विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिक्रमा पथ प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए स्टाल का अवलोकन किया। दर्शन- पूजन तीर्थ पुरोहित पशुपति नाथ मिश्रा व धीरज मिश्रा ने कराया। उधर, स्वागत में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी विनीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन




सीएम ने सेफ हाउस सुविधा की आज से शुरुआत की। इसके अलावा पुरानी वीआईपी सड़क मार्ग से अष्टभुजा डाक बंगला के सभागार में विभिन्न विभागों के परियोजना को लेकर बैठक के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें