फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: विंध्याचल दर्शन होगा आसान, आठ दिन में इन शहरों से 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

Wed, 18 Mar 2026 01:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज विंध्याचल धाम जाने के लिए कई शहरों से आठ दिन में 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र में विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी। परिवहन निगम की ओर से नवरात्र में 18/19 मार्च से 27 मार्च तक के लिए 86 बसों को संचालन होगा। यह बसें वाराणसी, काशी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर आदि जगहों से चलाई जाएंगी। अब तक इस रूट पर केवल 21 बसों का संचालन होता था। 65 अतिरिक्त बसों के संचालन से अब हर आधे घंटे पर विंध्याचल के लिए बसें मिल जाएंगी। 

विज्ञापन


नवरात्र पर पहले दिन से लेकर नवमी तक बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाते हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। 

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से तीन गुना पूजा स्पेशल बसें बढ़ाई गई हैं। यात्रा को लेकर किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। समस्या पर कोई भी यात्री इस नंबर पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Digital Arrest: महाराष्ट्र का पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, डर और दबाव बनाकर तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन


जौनपुर डिपो में सबसे अधिक चलेंगी 20 बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से बसों का संचालन होगा। इसमें जौनपुर डिपो से सबसे अधिक 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। कैंट और काशी डिपो से 10-10 अतिरिक्त बसें, जबकि गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और विंध्यनगर से भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें