विश्व शांति के लिए विशेष पूजा
मूलगंध कुटी विहार में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम होंगे। भिक्षु चंदिमा महाथेरो के अनुसार, सुबह 6 से 11 बजे तक तथागत बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष के दर्शन होंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक धम्म सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 4 बजे डॉ. आंबेडकर स्मारक स्थल (कचहरी) से सारनाथ तक धम्म यात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम 6 बजे धम्मदेशना का आयोजन होगा। इसके अलावा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चिकित्सा शिविर और महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया परिसर में सामूहिक भोजन दान कार्यक्रम सुबह से रात 10 बजे तक चलेगा।
हिमालय की आध्यात्मिक आभा पर प्रदर्शनी
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के शांत रक्षित पुस्तकालय में प्रसिद्ध कलाकार हरि दर्शन सांख्य की चित्र प्रदर्शनी हिमालय: द सेक्रेड साइलेंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड पीस का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिमालय के धार्मिक स्थलों पर आधारित 108 चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। उद्घाटन संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजी नेगी करेंगे।