फीस नहीं भरे तो दाखिला रद्द, पुनर्विचार भी नहीं होगा
अगर कोई कैंडिडेट तय समय के अंदर एडमिशन फीस नहीं जमा करता है, तो उसे अलॉट की गई सीट का कैंसिल कर दी जाएगी। वहीं, आगे के अलॉटमेंट राउंड के लिए भी उस पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी फ्रिज या अपग्रेड का विकल्प चुन सकता है। यदि अपग्रेड चुनता है तो बाद के राउंड में सीट ऑफर की जाती है। कोर्स के फीस के अंतर को भरना होगा। अपग्रेडेशन न हुआ तो पिछला एडमिशन ही माना जाएगा।
बीएचयू में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल
- प्लास्टिक आर्ट्स में एमएफए का प्रैक्टिकल टेस्ट 22 जून को होगा। इसमें 46 आवेदक होंगे।
- 18 विद्यार्थी टेक्सटाइल डिजाइन में एमएफए कोर्स में प्रवेश के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट देंगे।
- 22 जून को पेंटिंग से एमएफए के लिए कुल 166 अभ्यर्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी।
- 23 जून को पॉटरी एंड सिरेमिक्स से एमएफए कोर्स में दाखिले के लिए 11 आवेदक परीक्षा देंगे।
- कैंपस स्थित एंफीथिएटर ग्राउंड पर 300 आवेदक बीपीएड कोर्स के लिए 22, 23 और 24 जून को फिटनेस टेस्ट देंगे।
- एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए 1082 अभ्यर्थी वाणिज्य भवन में जीडीपीआई देंगे। ये 22 से 25 जून तक चलेगी।
- टूरिज्म कोर्स में 204 आवेदकों की जीडीपीआई 19 जून और कॉरपोरेट मैनेजमेंट से पीजी के लिए 133 छात्र-छात्रा जीडीपीआई देने बीएचयू आएंगे।