अचानक हुई फायरिंग से दोनों युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान रोहित सिंह खेत में भरे पानी में गिर पड़ा, जबकि उनका साथी आदित्य चौहान दूसरी दिशा में भाग निकला। आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर रामानंद का पूरा स्थित पानी की टंकी के पास ले गए। वहां बेल्ट और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की गई।
तहरीर में कहा गया है कि इसी दौरान आसपास के कुछ लोग मौके की ओर आते दिखाई दिए, जिसके बाद आरोपी रोहित को छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित रोहित सिंह ने विशाल यादव, अनुप यादव और हिमांशु यादव को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन किये। थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।