हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गया। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इच्छुक जायरीन के लिए आवेदन की वेबसाइट खोल दी है। आवेदन 20 जुलाई तक होगा। हज कमेटी की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या मोबाइल एप्लिकेशन से आवेदन कर सकते हैं। पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद व महासचिव मास्टर हज ट्रेनर अदनान खान ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) होगा। चयनित जायरीन को हज यात्रा की पहली किस्त 152300 रुपये 10 अगस्त तक जमा करनी होगी। इसमें पासपोर्ट, फोटो, बैंक पासबुक, कैंसिल चेक, पते का प्रमाण, ब्लड ग्रुप, आधार कार्ड, पैन कार्ड शामिल हैं। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर तक होना चाहिए, जिनका पहले खत्म हो रहा हे, वे नया बनवा लें। उन्होंने बताया कि इस बार पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत ऑनलाइन होगी। पूर्वांचल भर के जिलों में 15 केंद्र खोले गए हैं। वे 9415269626, 9336911172, 8299617127, 9839878316, 415269626, 7905935223, 8299137212, 7753097286 और उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के 9506041786, 9580788407 नंबर पर संपर्क कर फॉर्म भरवा सकते हैं।