केवीएम एप को श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। आने वाले समय में मंदिर प्रबंधन की ओर से इस एप पर बाबा की आरती व दर्शन के लिए बुकिंग करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। एप से जुड़े हुए श्रद्धालुओं को हर घंटे एनाउंसमेंट के जरिये उनको दर्शन के दौरान भीड़ की सही स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
इसके जरिये कतार में लगे श्रद्धालुओं को पता लगता रहेगा कि उनका नंबर कितनी देर में आएगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में माघ पूर्णिमा से गंगा द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु अब घाट और नाव के जरिये भी बाबा के धाम में गंगा द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। गंगा द्वार से प्रवेश शुरू होने के कारण मंदिर में भीड़ प्रबंधन में भी सहूलियत होगी।