फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हार्ट अटैक आने पर एंबुलेंस में सीपीआर से जान बचाएंगे एंबुलेंस कर्मी, ट्रेनिंग में दी गई जानकारी

Wed, 26 Nov 2025 06:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के सीएचसी चोलापुर पर मंडल स्तरीय ट्रेनिंग में एडिशनल सीएमओ ने एंबुलेंस कर्मियों को खास जानकारी दी। बताया गया कि हार्ट अटैक आने पर एंबुलेंस में सीपीआर से जान बचाई जा सकती है। 
Register For Event
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल लेकर जाते समय अगर हार्ट अटैक आता है तो उसमें मौजूद कर्मचारी तुरंत सीपीआर देकर संबंधित मरीज की जान बचाएंगे। इसके लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने एंबुलेंस कर्मियों को सीपीआर देने, जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही गंभीरावस्था में सुरक्षित प्रसव के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन


जिले में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला में अस्पताल ले जाते समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने से लेकर आपात स्थिति में सुरक्षित मरीज फर्स्ट ऐड और हार्ट अटैक की जानकारी दी गई। 

एंबुलेंस सेवा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि चोलापुर सीएचसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वाराणसी जिले के अलावा गाजीपुर,चंदौली और सोनभद्र जनपद के आपातकालीन मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्त्री, प्रसूति की प्रसव संबंधी जटिलताएं भी बताकर सुरक्षित प्रसव कराने का तरीका बताया। 
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि एंबुलेंस में प्रसव होने पर क्या करना है और किस तरह प्रसूता से लेकर नवजात शिशु को निकटतम सीएचसी तक सुरक्षित पहुंचाना है इसके बारे में भी बताया। कार्यक्रम में नवजात शिशु की देखभाल सही तरीके से करने की जानकारी भी दी गई। 

ट्रेनर मनोज कुमार और विनीत कुमार सिंह ने स्टाफ को मरीजों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रेरित किया। एंबुलेंस के जिला प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से एंबुलेंस कर्मियों को आपात स्थिति में मरीजों के देखभाल के बारे में जानकारी दी जाती हैं, जिसका लाभ निश्चित तौर पर मरीजों को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें