फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो वाराणसी: आचार संहिता ने बदला पीएम मोदी का कार्यक्रम, रोपवे का लोकार्पण भी टल गया; सीएम परखेंगे व्यवस्था

Sun, 04 Oct 2026 08:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आचार संहिता लागू होने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना था, उनमें से कई अब नवंबर-दिसंबर में होंगे। प्रशासन स्तर पर कार्यक्रम की नई रूपरेखा तैयार की जा रही है। संबंधित विभागों को परियोजनाओं की तैयारियां और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
वाराणसी में रोपवे का लोकार्पण भी टल गया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के प्रस्तावित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अक्तूबर को वाराणसी आना है, लेकिन इस दौरे में गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंट-गोदौलिया रोपवे और आनंद काशी आवासीय परियोजना का लोकार्पण नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव की आदर्श आचार संहिता की वजह से एयर शो दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब एयर शो 24 से 26 अक्तूबर के बीच होगा। मुख्य समारोह 25 अक्तूबर को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। 

Trending Videos

दूसरी तरफ, लोकार्पण समारोह को नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर में कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में एयर शो की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नमो घाट के साथ आसपास के घाटों पर भी बड़ी भीड़ पहुंच सकती है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 

आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा, ग्रैंड स्टैंड, वीआईपी-वीवीआईपी क्षेत्र, मीडिया एरीना, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पार्किंग और यातायात की एकीकृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

गंगा का जलस्तर अब घट रहा है। 24 घंटे में 20 से 30 सेंटीमीटर तक जलस्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार रात 9 बजे तक जलस्तर 66.84 मीटर दर्ज किया गया। पानी भले ही घट रहा है, लेकिन घाट पर दुश्वारियां बरकरार हैं। पानी पूरी तरह उतरने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है। एयर शो के लिए घाटों को तैयार करने के लिए नगर निगम की ओर से 15 अक्तूबर के लक्ष्य को पाने के लिए सिर्फ 11 दिन बचेंगे।

30 लाख दर्शकों के लिए सुरक्षा योजना तैयार
वाराणसी। तीन दिवसीय एयर शो की तैयारियों का शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। गंगा नदी के दोनों तट से 30 लाख दर्शक आयोजन देख सकते हैं। सेक्टर और जोनवार पुलिस व्यवस्था के साथ क्यूआरटी व रिस्पॉन्स टीमें भी तैनात रहेंगी।

पुलिस आयुक्त ने पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट और कोदोपुर घाट जैसे प्रमुख स्थलों को देखा। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और चंदौली जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने भी सुझाव रखे। एयर शो में सेना के विभिन्न प्रकार के विमान 90 मिनट तक हवाई करतब दिखाएंगे। पुलिस आयुक्त ने भीड़ के दबाव वाले संभावित स्थानों के लिए विस्तृत भीड़ प्रबंधन योजना बनाने को कहा। 
विज्ञापन

23 को मतदान और 27 को मतगणना
वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना है। चुनाव की प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी होनी है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ वाराणसी समेत संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें