भवन के भूतल पर बंद हालनुमा कमरे के अंदर जुए का खेल चल रहा था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खोला गया। टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जुआरियों को हिरासत में ले लिया। अंदर नोटों की गड्डियां बिखरी पड़ी थीं, जिनकी गिनती की गई। अभी पुलिस ने 10 लाख बरामदगी का दावा किया है।
टीम ने पहले की रेकी, फिर मारा छापा
फ्लैट में कई महीनों से जुए का फड़ संचालित हो रहा था और बाहर से ताला बंद कर अंदर खेल चलाया जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने सभी रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस अब सरगना समेत पूरे गैंग का आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुट गई है। आरोपियों की संपत्ति कुर्की भी पुलिस करेगी। आसपास के जिलों पकड़े गए युवकों के बारे में संबंधित थाने से जानकारी मांगी गई है। पुलिस इस मामले में खेल के पूरी व्यवस्था को समझने के बाद अन्य धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज करेगी।