फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल; दो लखनऊ रेफर

Sun, 15 Mar 2026 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

अनियंत्रित बस लहराते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बीस यात्रियों को चोटें आईं। अधिक घायल नौ घायलों को औरास सीएचसी भेजा गया।
Register For Event
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल भरे टैंकर को ओवरटेक करते समय टकरा गई। अनियंत्रित बस लहराते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बीस यात्रियों को चोटें आईं। अधिक घायल नौ घायलों को औरास सीएचसी भेजा गया। बाद में दो की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन


गोरखपुर से 50 सवारियां लेकर स्लीपर बस शनिवार रात दिल्ली जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय उसमें टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों को चालक और सहयोगी भाग गए। गश्ती टीम की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को एंबुलेंस से औरास सीएचसी भेजा गया। जबकि अन्य की रेस्क्यू टीम ने मरहम पट्टी की। हालत गंभीर होने से दो घायलों को सीएचसी से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। टैंकर तारकोल (डामर) भरा था। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि नौ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई थीं। दो को रेफर किया गया है, जबकि एक यात्री को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह यात्री हुए घायल
मुकेश यादव (24) निवासी पूरा बाजार अयोध्या, सानिया (18) अयोध्या, शाबिरा (38) अयोध्या, नितिन पांडेय (18) मलावन बस्ती, कुतुबुद्दीन (40) महाराजगंज और हिमांशु (19) निवासी सीवान बिहार शामिल हैं। इसमें शाबिरा और कुतुबुद्दीन को लखनऊ रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें