सुल्तानपुर। पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र से डाकखाना उपकेंद्र को आने वाली हाईटेंशन लाइन पर कार्य के चलते रविवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि इस दौरान लाइन पर मरम्मत, जर्जर तारों को बदलने का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान शाहगंज चौक, गंदानाला, गोलाघाट, प्यारेपटी मार्ग, पुलिस लाइन, करौंदिया, डीएम आवास, विवेकनगर, रुद्रनगगर, लालडिग्गी मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। दूर्गापूजा महोत्सव पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य कराया जा रहा है।