फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीबीआई ने ग्रामीण बैंक में पांच हजार की घूस लेते फील्ड अफसर को पकड़ा, 10 घंटे हुई पूछताछ

Tue, 22 Sep 2026 07:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

गौरव सिंह ने मत्स्य पालन योजना के तहत 1.15 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के एवज में फील्ड अफसर अनुराग सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1.15 लाख रुपये के मत्स्य पालन ऋण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगना ग्रामीण बैंक के फील्ड अफसर को भारी पड़ गया। शिकायत पर लखनऊ से पहुंची सीबीआई टीम ने मंगलवार दोपहर बेलवारे शाखा में पांच हजार रुपये लेते फील्ड अफसर अनुराग सिंह को रंगेहाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया। देर शाम तक अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ऋण से जुड़ी पत्रावली खंगाली जाती रही।

विज्ञापन


मामले में सीबीआई की टीम फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को साथ लेकर गई। दोनों से सीबीआई की टीम ने करीब 10 घंटे पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले।

 भरथुआ निवासी गौरव सिंह ने मत्स्य पालन योजना के तहत 1.15 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के एवज में फील्ड अफसर अनुराग सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। गौरव के अनुसार, वह पहले पांच हजार रुपये दे चुके थे, लेकिन इसके बाद भी उनकी ऋण फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। परेशान होकर उन्होंने सीबीआई से शिकायत की। मंगलवार को टीम के सदस्य बैंक शाखा पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित ने जैसे ही फील्ड अफसर को पांच हजार रुपये दिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के तुरंत बाद बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया गया और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी पर ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक जायसवाल और उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश पाल भी शाखा पहुंच गए।

उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश पाल ने बताया कि सीबीआई टीम ने फील्ड अफसर अनुराग सिंह को पांच हजार रुपये लेते पकड़ा है, कार्रवाई जारी है। उनके अनुसार आरोपी के खिलाफ सीबीआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें