जिले में सोमवार को लगातार पांचवें दिन बारिश होने से पारा में गिरावट आ गई है। पारा गिरने से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। जगह-जगह सड़कों पर जमा कीचड़ से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
दोपहर बाद तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।