फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चित्रकूट धाम प्रतियोगिता के लिए पांच मुक्केबाजों का चयन

विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बॉ​क्सिंग ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चित्रकूट धाम में 10 से 13 जुलाई को होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। रविवार को जारी परिणाम में जिले के पांच खिलाड़ी सफल हुए। ये खिलाड़ी अब सात जुलाई को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम जाएंगे।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल यादव, 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में शनि गौतम, 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में अमीर हमजा, 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में सक्षम सिंह व 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिकेय सिंह का चयन हुआ है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में रेफरी व चयनकर्ता की भूमिका बॉक्सिंग कोच विजय यादव ने निभाई।
क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि मंडलीय ट्रायल के सफल खिलाड़ी प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर वॉलीबॉल कोच प्रदीप यादव, कुश्ती कोच राम नरेश यादव, शुभम धुरिया, अश्वनी शर्मा सहित अन्य खेल अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें