फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से हो रही परेशानी : अशोक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जिले में बिजली संकट, सड़कों की बदहाली और फर्जी मीटर के जरिये हो रही कथित वसूली को लेकर आम जनता में भारी नाराजगी देखी जा रही है। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच बार-बार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं खराब सड़कों के कारण आवागमन भी कठिन हो गया है। सरकार और जौनपुर के सांसद के उदासीन रवैये से जनता में आक्रोश है। वह नगर के एक होटल में शुक्रवार की पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फर्जी बिजली मीटर के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन संबंधित सरकारी विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायतें पहुंचाने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें