फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कोयला कर्मी पुरस्कृत

विज्ञापन
एनसीएल में स्वच्छता की शपथ लेते अधिकारी व श्रम संगठन के नेता।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन सोमवार शाम खड़िया कोयला क्षेत्र में किया गया।
विज्ञापन

खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) वाराणसी क्षेत्र के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीएल सहित सिंगरौली परिक्षेत्र स्थित कोयला खदानों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को साकार करना है। समारोह में महानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय उज्ज्वल ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘सुरक्षा पुस्तिका’ का विमोचन भी किया गया। उप महानिदेशक डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र), गाजियाबाद नीरज कुमार, सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल अजय कुमार जायसवाल माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें