फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: मुक्खा फाल पर दो मौसेरे भाइयों समेत पांच लोग बहे, दो युवक बचे; दो लापता

Mon, 22 Sep 2025 01:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: मुक्खा फॉल में पांच लोग पानी के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। इनमें पिकनिक मनाने पहुंचे दो लोग किसी तरह बच गए, जबकि दो लापता हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति का शव मिल गया है। 
Register For Event
विज्ञापन
मुक्खा फॉल में की जा रही लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा जलप्रपात पर रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। बेलन बीयर बांध के फाटक खोले जाने से अचानक पानी के तेज बहाव में दो मौसेरे भाइयों समेत पांच युवक बह गए। वह पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसमें दो युवक सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो लापता हो गए।

विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सोमवार को पूरे दिन उनकी तलाश में जुटी रही। वहीं एक अन्य हादसे में जलप्रपात के रास्ते से गुजर रहा ग्रामीण भी तेज बहाव में बह गया। करीब 24 घंटे बाद सोमवार को उसकी लाश मिली।

क्या है पूरा मामला
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार बिरधी गांव निवासी राहुल पटेल (22), उसका मौसेरा भाई इंद्रजीत पटेल उर्फ रोहित (23), रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी विशाल पटेल और पवर गांव निवासी शिवम पटेल रविवार की दोपहर बाद पिकनिक मनाने मुक्खा फाल पहुंचे थे। खाना बनाने-खाने में देर शाम हो गई। चारों युवक पानी से घिरे टीले पर पिकनिक मना रहे थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; इकलौते बेटे की मौत: चंदौली में सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यापारी का शव, हत्या का आरोप, दो घंटे किया चक्काजाम

विज्ञापन

मुक्खा फॉल में लापता लोगों की तलाश के बीच मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने से बेलन बीयर बांध के फाटक खोल दिए गए। यह पानी आने से जलप्रपात में बहाव तेज हो गया। जिस टीले पर युवक बैठे थे, वह पानी में डूबने लगा। युवकों ने इससे बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण उसमें फंसकर बहने लगे। शिवम और विशाल किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए, लेकिन राहुल और इंद्रजीत तेज धारा में बह गए। 

किसी ग्रामीण के जरिए पड़ोसी ग्राम पंचायत मधका के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह को सोमवार की सुबह घटना का पता चला तो उन्होंने संबंधित लोगों को सूचना देकर बेलन बीयर बांध के फाटक को बंद करवाया। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पानी में बहे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची, मगर देर शाम तक लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिला था। 

वहीं दूसरी घटना रविवार की सुबह की है। मरुवट (शिवद्वार) निवासी बुद्धू बैगा ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि उनका छोटा भाई श्रीराम (45) गांव के कुछ लोगों के साथ शनिवार को ग्राम परसिया गया था। लौटते समय मुक्खा फॉल में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बहकर लापता हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि श्रीराम का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य दोनों युवकों की तलाश की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें