फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टेस्टिंग का काम आखिरी दौर में, खुद से अतिक्रमण हटाने को किया जागरूक

विज्ञापन
राबट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप अतिक्रमण हटाने के दौरान लगी भीड़।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेस्टिंग का काम आखिरी दौर में पहुंच चुका है। तीन से चार दिन में टेस्टिंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर केे निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को रेलवे क्रासिंग के पास लोगों से स्वत: अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाने पर जिला प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाया जाएगा। चोपन चुनार रेलवे दोहरीकरण के दौरान ही रॉबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर निर्माण के लिए बजट मिल गया है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किए जाने से पूर्व टेस्टिंग काम चल रहा है। इसके लिए रेलवे की तरफ से हैवी मशीने लगाई गई हैं। एक्सपर्ट की देखरेख में टेस्टिंग काम चल रहा है। बृहस्पतिवार से टेस्टिंग के क्रम में भार दिए जाने का काम शुरू होगा, जो तीन से चार दिनों पूरा हो जाएगा। रेलवे दोहरीकरण का काम करा रही झांझरिया कंट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सुधीर गुप्ता की मानें तो फ्लाईओवर केे टेस्टिंग का काम आखिरी दौर में है। क्रासिंग के दोनों तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। टेस्टिंग काम पूरा होते हुए चार से पांच दिन में फ्लाईओवर के नींव खुदाई का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को अतिक्रमणकारियों से खुद से अतिक्रमण हटा लेने का आग्रह किया गया। दोपहर में करीब एक बजे पुलिस प्रशासन की तरफ से इसको लेकर आस-पास के लोगों को जानकारी दी गई और अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया। बता दें कि करीब 54 करोड़ की लागत से रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग पर 900 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें