Sonbhadra News: ओडिशा से प्रयागराज तस्करी कर ले जा रहे गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र में रविवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कारीडाड सेवाकुंज आश्रम के पास पिकअप से तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजा और एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है। टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है।
सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी के कारीडाड गांव के समीप सेवाकुज आश्रम के पास चेकिंग की जा रही थी। शाम 6 बजे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ओडिशा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था।
तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक में जुट गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह, प्रभारी एएनटीएफ गाजीपुर , उपनिरीक्षक मक्खन लाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।