फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंतरराज्यीय बॉर्डर बैठक में अपराध नियंत्रण पर पुलिस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में बुधवार को अंतरराज्यीय बॉर्डर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय पुलिस अधिकारी वाड्रफ नगर राम औतार ध्रुव ने की, जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश की पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना और अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। बैठक में चारों राज्यों की सीमाओं से जुड़े थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की। इस दौरान चोरी, लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, पशु तस्करी, फरार अपराधियों की धरपकड़, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा संगठित अपराधों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने तथा अपराध से जुड़ी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई करते हुए उन्हें किसी भी राज्य की सीमा का लाभ नहीं लेने देने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि चारों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय और सूचना साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत करेगी, ताकि अपराध होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें