फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छंटनी से नाराज लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। विद्युत उपकेंद्र सलखन में संविदा पर तैनात पांच कर्मचारियों की छंटनी के मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। नाराज लाइनमैन उपकेंद्र के सामने 11 हजार लाइन के खंभे पर चढ़ गया। उसका कहना था कि खंभे पर न चढ़ पाने का हवाला देकर उन्हें हटाया जा रहा है। अब आकर अफसर खुद सच्चाई देख लें। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत की। करीब आधे घंटे बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन

सलखन फॉसिल्स पार्क मार्ग पर स्थापित उपकेंद्र से जुड़े संविदा लाइनमैन सुरेंद्र कुमार (35) का कहना था कि उसके साथ प्रदीप, रुप कुमार, रोहित, छविंदर को जेई ने यह कहकर निकाल दिया कि वह विद्युत पोल पर नहीं चढ़ सकते। कई वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक से इस तरह हटाया जाना उचित नहीं है।
साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर उन्हें हटाया जा रहा है जबकि वह पोल पर चढ़ने में सक्षम हैं और लगातार काम भी कर रहे हैं। बिजली निगम के अफसर आकर खुद सच्चाई जांच लें। संविदा लाइनमैन के पोल पर चढ़ने से निगम कर्मचारी सकते में आ गए। सूचना पर चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीओ रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र सिंह से फोन पर बात की। एसडीओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों को रॉबर्ट्सगंज उप खंड कार्यालय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा। आश्वस्त किया कि काम करने वाले किसी व्यक्ति को हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें