फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जेल अधीक्षक प्रशस्ति पत्र हीरक से किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र को गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में आयोजित समारोह में डीजी जेल पीसी मीणा ने प्रशस्ति पत्र चिह्न हीरक से सम्मानित किए। इस पर जेल प्रशासन और आस-पास क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि वह जिला जेल सोनभद्र में बीते वर्ष जुलाई में तैनात हुए थे। उनके की तरफ से जेल में प्रशासनिक व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कारागार की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उन्होंने दूरदराज से आने वाले कैदियों के परिजनों के लिए मुलाकात प्रार्थना पत्र देने के समय में एक घंटे का विस्तार किया है, जिससे परिजनों को काफी राहत मिली है। बंदियों के खानपान में भी पहले से सुधार किया गया है। इसके पूर्व उनको कारागार विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए रजत पदक एवं स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें