फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईवे किनारे की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के किनारे सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाकर कब्जे हटवाए। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे सामान रखे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम निखिल यादव के निर्देशन में नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवाजी तालाब सड़क समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इससे पहले प्रशासन ने मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क किनारे रखा सामान हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का विवरण दर्ज कर चालान की कार्रवाई की। मौके पर कोतवाली पुलिस तैनात रही। एसडीएम ने बताया कि पटरी दुकानदारों को एक दिन पहले ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी। नगर पंचायत सीमा में सार्वजनिक मार्ग और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसडीएम ने सड़क की पटरियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से यातायात जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें