अनपरा में चेहल्लुम का जुलूस निकालते मुस्लिम के समाज के लोग। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : नहर में कूदे अवधेश को बचाकर ले जाते लोग एवं यातायात पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब
अनपरा। चेहल्लुम पर नगर में बुधवार को ताजिया जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस अनपरा बाजार से निकला और काशीमोड़ होते हुए डिबुलगंज स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। अंजुमन हुसैनी कमेटी अनपरा के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि चेहल्लुम शहीदाने कर्बला की याद में हर वर्ष मनाया जाता है। यह सब्र, सहनशीलता, न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस अवसर पर शहजाद अली, मोहम्मद जलालुद्दीन, फिरोज खान, अल्ताफ, मोनू राइन, करीम शेख, ताजुद्दीन, काजू, मोहम्मद इशाक, दाऊ आदि मौजूद रहे।