फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भीषण हादसा: पिकअप से जोरदार टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, हादसे में बैंक मैनेजर की मौत

Tue, 16 Dec 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Varanasi News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज के हिंदुवारी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिकअप से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और इस दौरान कार चला रहे बैंक मैनेजर की मौत हो गई। 
Register For Event
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हरे कृष्णा ढाबा हिंदूवारी के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी की ओर से आ रही एक कार ने आगे चल रहे पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वाराणसी के पांडेयपुर निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता वर्तमान में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, रॉबर्ट्सगंज शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह मंगलवार को वाराणसी से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे। हिंदुवारी के पास आगे चल रही पिकअप से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सत्यप्रकाश को गंभीर चोट आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें; यूपी-एमपी बॉर्डर पर बड़ा हादसा: बेकाबू पिकअप पलटने से चार मजदूरों की मौत, धान की कटाई कर लौट रहे थे श्रमिक
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही हिंदुवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें