फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 70 समितियों को आवंटित की गई यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 1800 मीट्रिक टन इफको यूरिया सभी तहसील क्षेत्रों की 70 समितियों को आवंटित की गई है। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि समितियों को खाद आवंटित होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर खाद मिल सकेगी।
विज्ञापन


सदर तहसील की 11 समितियों को 360 मीट्रिक टन इफको यूरिया आवंटित की गई है। इसी तरह बिसवां की 15 समितियों को 337.50 मीट्रिक टन, महमूदाबाद की 10 समितियों को 247.50 मीट्रिक टन, लहरपुर की आठ समितियों को 180 मीट्रिक टन, मिश्रिख की नौ समितियों को 247.50 मीट्रिक टन और महोली तहसील की 10 समितियों को 47.50 मीट्रिक टन यूरिया एडीएम ने आवंटित की है।

साथ ही विपणन समिति, डीसीडीएफ, यूपीएसएस केंद्र, क्रय विक्रय समिति, केंद्रीय उपभोक्ता, आईएफएफडीसी, इफको केंद्र और एग्री जंक्शन को 1368.54 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एडीएम ने इसकी सूची संबंधित जिम्मेदारों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें