खैराबाद (सीतापुर)। नगर में लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अल्लामा फजले हक स्मारक चौराहे से बिसवां मार्ग की ओर 150 मीटर तक बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
प्रशासन ने लगभग 100 गुमटियों व 24 दुकानों व मकानों के सामने लगे टिनशेड ताेड़ दिए। रोजगार छिनने से पटरी दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि लगभग 100 गुमटी वाले दुकानदारों व 24 मकान व दुकानों के सामने लगे टिन शेड हटाए गए।