फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश और सर्द हवा से फिर बढ़ी ठिठुरन

Sat, 24 Jan 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले कई दिनों से खिल रही तेज धूप के बाद वसंत पंचमी की रात मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादलों के डेरा जमाते ही तेज सर्द हवा चलने लगीं और जिले के कई हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। इस बदलाव के कारण हवा में नमी बढ़ गई और कनकनी महसूस होने लगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह धूप तो निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण उसकी तपिश गायब रही। मौसम में इस बदलाव ने पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर ब्रेक लगा दिया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही ठंडी हवा ने जोर पकड़ा, जिससे लोग एक बार फिर सिहरने को मजबूर हो गए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार को भी धूप के साथ-साथ तेज सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा सकती हैं। आगामी दिनों में तापमान गिरने और मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें