लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम चंदेसुआ में शैक्षणिक प्रतिभा का महाकुंभ, ज्ञान खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को पंडित हरिद्वार लाल स्मृति महिला महाविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कक्षा छह से आठ व नौ से कक्षा 12 तथा स्नातक-परास्नातक स्तर के 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार पांडेय सरल ने बताया कि ज्ञान खोज प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा 15 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज लहरपुर, आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज लहरपुर, बीएलएसडी पब्लिक स्कूल खनियापुर, बांकेलाल छैल बिहारी इंटर कॉलेज उमरिया, राजकुमार इंटर कॉलेज सेखनापुर, ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल पैतला, श्याम-श्याम पब्लिक स्कूल ककराही, इंद्रेश वर्मा बाल विद्या मंदिर महादेव अटरा, पब्लिक इंटर कॉलेज महादेव सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता व प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।