लहरपुर (सीतापुर)। नगर के काजी टोला स्थित इमामबाड़ा सरकारें हुसैनी पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई व अन्य ईरानी नेताओं के पोस्टर चस्पा थे।
सूचना पर बृहस्पतिवार को केशरीगंज चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इमामबाड़ा संचालकों से पोस्टर को लेकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पोस्टर से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि इमामबाड़े के बाहर लगे पोस्टर हटवा दिए गए हैं।