फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचसी में शुरू हुआ जन औषधि केंद्र

Sat, 22 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। कस्बा स्थित सीएचसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ। केंद्र का उद्घाटन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजशेखर ने फीता काटकर किया। उन्हाेंने बताया कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य गरीब व आम जनता को कम कीमत पर अच्छी दवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब गरीबों को महंगी दवाओं के बजाय सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी, डाॅ. पूर्णिक पटेल, डाॅ. रजनीश चंद्रा, जन औषधि केंद्र प्रभारी जन्मेजय सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आनंद यादव, तरुण त्रिवेदी, अरुण शुक्ला, अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें